नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Vivo तेजी से अपनी लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी ने Y-सीरीज में एक नया फोन जोड़ा है, जिसका नाम Y600i है। यह सीरीज में पहले से मौजूद Vivo Y600 Turbo और Vivo Y600 Pro जैसे मॉडल्स के साथ शामिल हो गया है। इन फोन्स में क्रमशः 9020mAh और 10200mAh की बैटरी दी गई है। अपने दूसरे मॉडल्स की तरह ही, Y600i में भी 8000mAh की बड़ी बैटरी है और साथ ही इसमें 120Hz का डिस्प्ले और मजबूत बनावट भी मिलती है। कंपनी ने फिलहाल इसे अपने घरेलू बाजार चीन में उतारा है। कंपनी का यह भी दावा है कि यह फोन 25 घंटे तक शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक और 16 घंटे तक लगातार नेविगेशन की सुविधा दे सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं नए फोन में ग्राहकों को क्या-क्या मिलता है...Vivo Y600i की खासियत Vivo Y600i में 6.87-इंच का एलसीडी पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 1592x720...