नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Mark Zuckerberg की कंपनी ने हजारों लोगों की नौकरी से निकालने की तैयारी कर ली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Meta Platforms बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है, जिसके चलते आने वाले महीनों में 16,000 तक कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिसमें इस मामले से जुड़े लोगों का हवाला दिया गया है, छंटनी का पहला चरण 20 मई को शुरू होने की उम्मीद है, जिससे लगभग 8,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। 2026 के आने वाले महीनों में होने वाली यह छंटनी, कंपनी के पिछले " ईयर ऑफ एफिशियंसी" के बाद से अब तक का सबसे बड़ा रीस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज बन सकती है; यह ऐसे समय में हो रहा है जब मार्क जकरबर्ग की कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपना जोर बढ़ा रही है और ज्यादा ऑटोमेटेड फ्यूचर के लिए अपनी वर्कफोर्स को नया रूप दे रह...