सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- सीतामढ़ी। जानकी नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड अंतर्गत राघोपुर बखरी स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मठ के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित शिला पूजन समारोह में शिरकत की। रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 800 वर्ष पुराने मठ के गर्भगृह में दर्शन कर बिहार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां 10 हजार एकड़ में भव्य सीतापुरम टाउनशिप विकसित करने का निर्णय लिया गया है, इसे कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है। श्रीराम जानकी मठ की 12 एकड़ भूमि पर भी निर्माण कार्य की अनुमति दी गई है। यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी का मेडिकल कॉलेज मां सीता के नाम से जाना जाएगा : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिया कि मां सीत...