बगहा, जून 20 -- बगहा/वाल्मीकिनगर, नप्र/एप्र। वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विकास एवं विस्तार की दिशा में प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। एयरपोर्ट के प्रस्तावित विस्तार कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण और सीमांकन का काम लगातार जारी है। हवाई अड्डे को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की योजना के तहत रनवे का विस्तार, टर्मिनल भवन का निर्माण तथा संपर्क मार्ग विकसित किया जाना है। दो दिन पूर्व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एक टीम ने वाल्मीकिनगर पहुंच स्थल की जांच की थी। टीम ने बगहा दो सीओ मोहम्मद वसीम अकरम के साथ नक्शे के आधार पर प्रस्तावित टर्मिनल भवन, पहुंच पथ एवं रनवे निर्माण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। यह भी पढ़ें- हेली-एयर टूरिज्म से पर्यटन को लगेंगे पंख अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर तकनीकी पहलुओं का भी आकलन किया। शनिवार को ज...