बलरामपुर, अप्रैल 26 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैना वाजिद में सावंतडीह इंटरलॉकिंग मार्ग से बहादुरपुर स्थित त्रिभुवन के घर तक लगभग 800 मीटर सड़क आज भी कच्ची पड़ी है। इससे ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी मार्ग का पक्की सड़क में निर्माण न होना विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को दर्शाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों को विद्यालय पहुंचने में परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- 800 मीटर कच्चे रास्ते से जूझ रहे ग्रामीण, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग वहीं मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। बड़ी ...