चतरा, जून 3 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी के चट्टी बारियातू माइंस से 800 करोड़ की लागत से तीन साल के कोयले की डिस्पैच जेआरएल ट्रांसपोर्टिग कंपनी करेगी। यह कोयला गिद्धौर के द्वारी रेलवे साइडिंग जायेगा। बताया गया कि इस कोयला के डिस्पैच के लिए जेआरएल कंपनी ने सिसय, उरदा, खधैया, वृन्दा गांव के तीन सौ किसानों से लगभग 11 साल के लिए लीज पर जमीन लिया है। कढमदीरी गांव के दिलीप पांडे का कहना है कि हमने 76 डीसमिल जमीन लीज पर दिया है। कंपनी प्रति एकड़ 50,000 रू हर माह के दर से भुगतान कर रही है। पांच जून को वृन्दा देवी मंडप के पास जमीन देने वाले किसानों का ग्रामसभा किया जायेगा। यह भी पढ़ें- कोल ट्रांसपोर्टिग रोड बनाने के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन शुरू दिलीप का कहना है कि विरोध करने वालों में अधिकांश का जमीन नहीं गया है। और एक दूसरे कंपनी के इ...