रुद्रपुर, फरवरी 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा-नगला फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य आगामी एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने के लिए एक वर्ष की समय सीमा निर्धारित की गई है। फोरलेन बनने से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा और यातायात दबाव में कमी आएगी। राज्य योजना के अंतर्गत किच्छा-नगला फोरलेन का निर्माण 80.63 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 6 जनवरी को टेंडर प्रक्रिया संपन्न हुई थी। किच्छा-नगला मार्ग की कुल लंबाई 10.79 किलोमीटर है। अनुबंध गठन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सहायक अभियंता विनोद सनवाल ने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा और इसे निर्धारित समयावधि में पूरा करने का प्रयास रहेगा। वहीं, आनंदपुर से नगला-किच्छा मोटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.