मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में 80144 हेक्टेयर में खरीफ की बोाई की जाएगी। खरीफ फसल की बोाई को लेकर कृषि विभाग एवं किसानों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही श्री अन्न की खेती को ज्यादा फोकस किया गया है। साथ ही धान की नर्सरी डालना शुरू कर दिया है। कृषि विभाग की ओर से धान के बीज पर सब्सिडी दी जा रही है। जनपद में चावल के उत्पादन के लिए 80144 हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले साल 81554 हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई थी। पिछले वर्ष की अपेक्षा 1410 हेक्टेयर कम लक्ष्य का निर्धारण किया है। ताकि किसान धान के अलावा दूसरी फसलों का उत्पादन और श्री अन्न की खेती कर सकें। इसके लिए 6625 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभाग की तरफ से भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही धान का बेहन डालने का लक्ष्...