80 हजार से अधिक बुजुर्गों का मोतियाबिंद आपरेशन कराएगा स्वास्थ्य विभाग
बरेली, जून 1 -- राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग इस वित्तीय वर्ष में 80 हजार से अधिक बुजुर्गों का मोतियाबिंद का आपरेशन नि:शुल्क कराएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले में 80,567 बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान का उद्देश्य मोतियाबिंद के कारण होने वाली दृष्टिहीनता को कम करना है। स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए त्रिस्तरीय कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य विभाग से इंपैनल्ड निजी अस्पतालों और स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय योजना के अनुसार सरकारी अस्पतालों में 16,113 बुजुर्गों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाएंगे। वहीं इंपैनल्ड निजी अस्पतालों को 48,341 ऑपरेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.