नई दिल्ली, मार्च 14 -- रेनो (Renault) इस महीने अपनी कारों पर तगड़ी डील दे रहा है। कंपनी ने मार्च 2026 के लिए अपने पूरे पोर्टफोलियो पर जबर्दस्त कन्ज्यूमर ऑफर्स का ऐलान किया है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने के कारण अपनी पुरानी इन्वेंटरी को क्लियर करने और ग्राहकों को लुभाने के लिए धमाकेदार बेनिफिट्स दे रही है। इसमें आप रेनो की कार को मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 80 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। इसमें डायरेक्ट कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस और कंपनी के स्पेशल एक्सचेंज प्रोग्राम में ऑफर किए जाने वाला अडिशनल डिस्काउंट भी शामिल है। ऑफर में सबसे ज्यादा डिस्काउंट कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर और एमपीवी ट्राइबर पर दिया जा रहा है। साथ ही एंट्री लेवल क्विड हैचबैक की कीमतों में भी भारी कमी आई है। आइए जानत...