नई दिल्ली, जून 8 -- नई गाड़ी लेने का प्लान बना रहे हैं, तो इस महीने आपके लिए बेहतरीन ऑफर है। यह ऑफर रेनो लेकर आया है। कंपनी अपनी कारों पर जून 2026 में 80 हजार रुपये तक के धमाकेदार ऑफर दे रही है। इनमें कैश डिस्काउंट्स के साथ एक्सचेंज, स्कैपेज और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं। कंपनी की यह बंपर डील काइगर, ट्राइबर और क्विड पर दी जा रही है। आइए जानते हैं डीटेल।रेनो क्विड जून 2026 में क्विड के सेलेक्टेड वेरिएंट्स पर टोटल 55 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इसमें 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा इस पर 10 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है। तमिलनाडु में यह कॉर्पोरेट बेनिफिट 15 हजार रुपये तक का है। रूरल एरिया के ग्राहकों के लिए 4 हजार रुपये का अडिशनल रूरल ऑफर भी दिया ज...