रामपुर, फरवरी 12 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में कक्षा सात के छात्र की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में छात्र के चारों चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फरीदाबाद में फर्नीचर की दुकान पर ग्राहक बुलाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें छात्र के बड़े भाई के साथ हुई मारपीट में उसका हाथ टूट गया था। तभी आरोपियों से 80 हजार रूपए लिए गए थे। इसी बात का बदला लेने के लिए चारों ने छात्र की हत्या कर दी। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा गांव में सोमवार की सुबह मुस्तकीम के बेटे शोएब का तालाब में शव मिला था। वह रविवार को गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से गायब हो गया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। जिसके बाद मंगलवार को परिजनों ने पुलि...