मेरठ, मार्च 31 -- नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि (आईआईसीसी) में मंगलवार को भारतीय खेल वस्तु मेले (आईएसजीएफ)-2026 के चौथे संस्करण का उद्घाटन युवा खेल एवं खेल मंत्रालय के सचिव हरि रंजन राव ने किया। कार्यक्रम में एसजीईपीसी के अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल ने मेले के महत्व पर प्रकाश डाला। संयुक्त सचिव खेल विभाग युवा कल्याण मंत्रालय आर विनील कृष्णा ने कहा कि विभाग न केवल घरेलू मांग को पूरा करने के लिए बल्कि भारत की वैश्विक निर्यात क्षमता को बढ़ाने के लिए भी खेल सामग्री क्षेत्र का विस्तार करने के लिए महत्वाकांक्षी है। उन्होंने देश में खेल सामग्री विनिर्माण के विस्तार को बढ़ावा देने में कई राज्य सरकारों द्वारा दिखाई जा रही बढ़ती रुचि पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विनिर्माण क्षेत्र के लिए नई योजना तैयार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की रूपरेखा ...