अल्मोड़ा, जनवरी 23 -- शुक्रवार को नुमाईशखेत में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत दिव्यांग जनों के लिए विशेष शिविर लगाया गया है। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बागेश्वर द्वारा नुमाइश मैदान में लगाए गए दिव्यांग शिविर में दूर दराज से दिव्यांग पहुंच कर अपना इलाज कर रहे है। समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर ने बताया कि शिविर में 80 से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण किया है। जिसमें ईएनटी और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया का रहा है। इनके द्वारा दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाकर उनकी दिव्यांग पेंशन लगाई जाएगी। जिसका उनको लाभ मिल पाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को जिले में फिर शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मानसिक रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क उपचार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की...