बिहारशरीफ, मार्च 20 -- 80 साल में आबादी हुई चारगुणी, उपभोग बढ़ा 40 गुणा प्राकृतिक संसाधनों के अधिक शोषण से बिगड़ रहा पर्यावरण संतुलन समस्या और समाधान पर नूरसराय में शिक्षकों ने की चर्चा मिशन हरियाली ने बांटे 420 पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश फोटो : 20 नूरसराय 01: नूरसराय डायट में शुक्रवार को पौधों के साथ शिक्षक। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। डायट नूरसराय में पांच दिवसीय आवासीय एक्शन रिसर्च ट्रेनिंग शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस ट्रेनिंग में जिले के एकंगरसराय, थरथरी व गिरियक प्रखंड के उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालयों के 190 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन मिशन हरियाली नूरसराय द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को निजी जमीन पर पौधरोपण के लिए 130 अमरूद,130 कटहल व 160 महोगनी सहित कुल 420 पौधे देकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का ...