मेरठ, जून 23 -- 80 साल की बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर रेप का प्रयास किया गया। वारदात को 20 जून की देर रात लावड़ क्षेत्र में अंजाम दिया गया। पीड़िता ने एसएसपी मेरठ के कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। प्रकरण में जांच और कार्रवाई के लिए सीओ और थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है। इंचौली क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल पर 80 साल की बुजुर्ग महिला रहती है। इन्हें स्कूल प्रबंधन ने रहने के लिए एक क्वार्टर दिया है, ताकि उन्हें कहीं भटकना न पड़े। वह स्कूल की रात को देखभाल भी कर लेती हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल की बोतल लेकर कोतवाली पहुंचा था सौतेला पिता पीड़िता सोमवार को अधिवक्ता अलराज सिंह के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। बताया कि 20 जून की रात स्कूल पर ही अपने कमरे में थी। इस दौरान देर रात कोई संदिग्ध दीवार कूदकर अंदर ...