लातेहार, मार्च 20 -- लातेहार। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में लातेहार थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत कुल 120 वाहनों की ऑनलाइन जांच की गई। जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 80 वाहन चालकों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान किया गया। इस कार्रवाई में कुल 1,04,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...