पटना, मई 8 -- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि हमारा प्रयास होगा कि 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग लाभार्थियों को उनके घर तक राशन पहुंचाया जाए। कोई भी योग्य और जरूरतमंद परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहे। अशोक चौधरी शुक्रवार को विभाग के अपने कक्ष में कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। मंत्री ने आगे कहा कि राज्य में राशन कार्ड के लाभार्थियों की संख्या आठ करोड़ से ज्यादा है, जो भी योग्य परिवार इससे वंचित होंगे, उनका जल्द राशनकार्ड बनाया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही लंबित कार्यों का तेजी से निष्पादन का निर्देश दिया। इसके पहले विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित विभूति रंजन चौधरी, सुनील कुमार, रवींद्र कुमार, सृष्टि प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.