किशनगंज, फरवरी 24 -- ठाकुरगंज। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 : सबका सम्मान, जीवन आसान के अंतर्गत अब 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को जमीन खरीद-बिक्री के लिए निबंधन कराने हेतु निबंधन कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। आगामी 1 अप्रैल 2026 से उन्हें घर बैठे निबंधन की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी ठाकुरगंज निबंधन कार्यालय के सब रजिस्ट्रार कुमार दीनबंधु ने दी। उन्होंने बताया कि विभागीय पत्रांक 1090 दिनांक 16.02.2026 के आलोक में मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट के संचालन की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संपूर्ण राज्य में 1 अप्रैल से यह सुविधा लागू की जाएगी। अवर निबंधक पदाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्र प्रमाण पत्र क...