मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक मुरादाबाद क्लब में हुई। इस दौरान गत मास की बैठक की कार्रवाई महासचिव घनश्याम सिंह चौहान ने पढ़कर सुनाई। बैठक में 80 वर्ष पूरी कर चुके सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें विजय कुमार अग्रवाल, विजय कुमार अरोड़ा, राजेंद्र कुमार आर्य रहे। इन लोगों का सम्मान क्लब के सचिव डॉ. एसके राज, आरएन अग्रवाल ने शाल व मोमेंटो भेंटकर किया। इससे पहले बैठक की शुरुआत डॉ. जी. कुमार की गायत्री मंत्र व प्रार्थना के साथ हुई। इस मौके पर सुभाष चंद वार्ष्णेय, विपिन सरन अग्रवाल, मंजुला सिंघल, डॉ. विनोद कुमार, एमजी वर्मा, राजीव सक्सेना, केके सक्सेना, मंजू रस्तोगी, संतोष नारंग, एससी सिन्हा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.