पिथौरागढ़, फरवरी 25 -- पिथौरागढ़ चंडाक पुलिस ने भटक कर दूसरे गांव पहुंचें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को परिजनों से मिलाया। बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुरमुनी क्षेत्र में बुजुर्ग को भटकता देख स्थानीय लोगों ने 112 हेल्पलाइन के जरिए पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी ललित डंगवाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बुजुर्ग के इग्यारदेवी का रहने पाया गया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और बाद में सरकारी वाहन से बुजुर्ग को सकुशल उनके घर तक पहुंचाया। परिजनों ने मदद के लिए पुलिस का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...