रांची, अगस्त 3 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली का श्रद्धालु दल 13 दिनों की अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्रा पूरी कर सोमवार को सकुशल लौट आया। 80 वर्षीय शांति देवी ने बिना किसी सहारे दोनों तीर्थों की कठिन चढ़ाई पैदल पूरी कर मिसाल पेश की। बालटाल मार्ग की कठिन चढ़ाई के दौरान एनडीआरएफ और सेना ने उन्हें घोड़े से जाने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने पैदल ही यात्रा पूरी की। उनके साहस से प्रभावित श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया, जबकि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो भी खूब वायरल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...