वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। रवीन्द्रपुरी कल्याण समिति और आरजे शंकरा हॉस्पिटल की ओर से रवींद्रपुरी पार्क में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर लगा। इस दौरान 80 मरीजों की जांच हुई। मोतियाबिंद जांच के साथ ही रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य जांच भी नि:शुल्क हुई। पंकज त्रिपाठी, डॉ. सृष्टि पौडवाल, सवेरा, प्रतिमा पटेल, अमृता शाही , डॉ. रूबी शाह, घनश्याम जायसवाल, अमित मिश्रा, रवीन्द्रपूरी कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, संयोजक अजीत बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश सोनेजा, अजीत बजाज, अमित मिश्रा, संदीप प्रहलादका, हर्ष बजाज, मोहन लाल , संगीता बजाज मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...