लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ। आलमबाग स्थित संत निरंकारी मिशन की ओर से मानव एकता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बलरामपुर अस्पताल में ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान की प्रक्रिया पूरी कराई। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विनोद हरि राम गुप्ता ने बताया कि करीब 80 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ. शुभी यादव, डॉ. प्रभात तिवारी, सीपी चौधरी, संत निरंकारी मिशन के रितेश टंडन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं का संदेश दिया यह भी पढ़ें- मानव एकता दिवस पर निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 269 यूनिट रक्त संकलित यह भी पढ़ें- रक्तदान महादान: खून की नदियां नालियों में नहीं, नसों में बहनी चाहिए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...