बेगुसराय, अगस्त 10 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मंसूरचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक टेम्पो से 80.25 लीटर विदेशी शराब के साथ चार अंतरराज्यी शराब तस्करों को दबोचा गया है। इसके अलावा भारी मात्रा खाली बोतल बरामद की है। एसपी मनीष ने बताया कि एक बाइक को भी जब्त की गयी है। पुलिस हत्थे चढ़े बदमाशों में झारखंड के कोडरमा जिले के थाना तिलैया के गोमाो गांव निवासी वासुदेव पांडेय के पुत्र विद्याधर पांडेय, बोकारो जिले के गांधी नगर थाना के जरीडीह निवासी एसके गुप्ता का पुत्र भरत भास्कर, गिरिडीह जिले के ताराटांड थाना के ताराटांड गांव निवासी स्व. दिनेश साव का पुत्र प्रिंस कुमार व मंसूरचक थाना के अहियापुर गांव निवासी राज कुमार सहनी की पत्नी नागो देवी को दबोचा गया। इसके अलावा अहियापुर में ही योगेन्द्र सहनी के पुत्र राकेश सहनी के घर के शौचालय के पास रखा कच्चा ...