रायबरेली, दिसम्बर 24 -- रायबरेली। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक में अखिलेश कुमार की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। इसमें भदोखर के भेड़न का पूर्वा व मनेहरू में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसमें लगभग 350 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर नष्ट किया। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...