अमरोहा, मई 19 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले के 35 ईंट भट्ठों पर करीब 80 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने का मामला सामने आया है। भट्ठों पर ईंटों का ज्यादा उत्पादन और कम जीएसटी जमा करने के मामले में विभाग ने मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। विभागीय अधिकारियों के सर्वे के दौरान इसका खुलासा हुआ। वाणिज्य कर विभाग ईंट भट्ठों का सर्वे कर रहा है। यह भी पढ़ें- डेढ़ सौ पंजीकृत व्यापारियों ने छह माह से भरा टैक्सईंट भट्ठा मालिकों पर कार्रवाई ईंटों की बिक्री और जीएसटी भुगतान के मिलान में गलत जानकारी देने वाले ईंट भट्ठा मालिकों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि वाणिज्य कर विभाग में कुल 140 ईंट भट्ठे पंजीकृत हैं। इसके अलावा नियमों की अनदेखी में प्रशासन की सख्ती के बाद करीब दर्जनभर बंद भी हो चुके हैं। इस बीच विभागीय सर्वें में भी ईंट भट्ठों प...