दुमका, मार्च 3 -- राष्ट्रीय आयुष मिशन झारखंड के तत्वाधान में जिला आयुष समिति दुमका के सौजन्य से गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरचूआ गांव में गांव स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सोमवार को संपन्न हुई। इस शिविर में 80 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कराया गया। सभी मरीजों को मौके पर ही दवा दिया गया। स्वास्थ्य जांच एवं दवा निःशुल्क दिया गया। शिविर में मुख्य रूप से डॉक्टर सूरज प्रसाद, डॉक्टर मणि शंकर स्वास्थ्य सहिया सूरज हांसदा, सुजाता मुर्मू , पुष्पा देवी, ललिता देवी, एलिसा मुर्मू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाने से ग्रामीणों की स्वास्थ्य में सुधार होने की अच्छी पहल है जो स्वागतयोग्य कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.