गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- फुलवरिया। एक संवाददाता बिजली बिल का बकाया भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार ने सोमवार को अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में बताया कि 80 उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी के तौर पर लाल नोटिस भेजा गया है। नोटिस तामील के 15 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। अंचलाधिकारी ने बताया कि फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के इन उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कई बार भुगतान के लिए आग्रह किया गया, लेकिन उन्होंने अब तक अपने बिजली विपत्र का भुगतान नहीं किया। इसे देखते हुए विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त रूप से कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। नोटिस तामील की प्रक्रिया अंचल कार्यालय एवं स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा सं...