वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी। 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के अन्तर्गत सामाजिक संस्था खाण्डल विप्र कल्याण समिति की ओर से दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय सभागार में नेत्र परीक्षण हुआ। नेत्र चिकित्सक एवं वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के सचिव डॉ. सुनील शाह की टीम ने 80 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया। जांच के उपरांत पाया गया कि इलाज के बाद कई बच्चों को पुनः रोशनी प्राप्त हो सकती है। संचालन राकेश दरक ने किया। संस्था के अध्यक्ष दामोदर शर्मा, महामंत्री अशोक शर्मा, किशन शर्मा, गोपाल पारीक, सुरेश अग्रवाल, आचार्य दिनेश शर्मा, रवि जोशी, राजेंद्र शर्मा, वंशिका शर्मा अक्षिता शर्मा, इंद्रा माहेश्वरी, दिनेश शर्मा, नंदलाल अरोड़ा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: नेत्र जांच शिविर का समापन, 360 रोगियों की हुई जांच

हिंदी हिन्दुस्त...