हमीरपुर, फरवरी 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। जलजीवन मिशन के तहत जनपद के सुदूर ग्रामीण इलाकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की मुहिम चल रही है। ओवर हेड टैंक तो बन चुके हैं, लेकिन टेस्टिंग में इनमें पानी टपकने की वजह से इन्हें पूरी क्षमता से नहीं भरा जा रहा है। वर्तमान समय में 322 गांवों में करीब 80 फीसदी गांवों में जलापूर्ति का दावा किया जा रहा है। प्रशासन की माने तो जनपद में इस परियोजना से छिटपुट शिकायतें ही आ रही हैं, जिनका निस्तारण कराया जा रहा है। जनपद में कुरारा ब्लाक के हरौलीपुर और सुमेरपुर ब्लाक के पत्यौरा गांव में जलजीवन मिशन के तहत परियोजना का संचालन किया जा रहा है। हरौलीपुर से 193 और पत्यौरा से 129 राजस्व गांवों को जोड़ा गया है। जनपद में योजना लगभग पूरी हो चुकी है। कार्यदायी संस्था जिंदल समूह पत्यौरा परियोजना से संबद्ध दो ब्लाकों और पीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.