लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, संवाददाता। इण्डिया लिटरेसी बोर्ड और उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के संयुक्त तत्वावधान में कौशल विकास प्रशिक्षण पूरा करने वाले 80 प्रशिक्षार्थियों को सोमवार को राज्य नियोजन संस्थान सभागार, कालाकांकर हाउस में कौशल प्रमाणपत्र और टूल किट वितरित किए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष एवं इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के अवैतनिक अध्यक्ष संजय आर. भूसरेड्डी ने की। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षार्थियों को एनएसक्यूएफ के उच्च स्तरों की ओर भी बढ़ना चाहिए, ताकि उनके कौशल में और निखार आए तथा रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल का समावेश जरूरी है। विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन, प्राथमिक उपचार की जानकारी...