भागलपुर, अगस्त 9 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... जिले में 10 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का फायदा उठाकर किसानों ने अपने धान के बिचड़े की रोपनी पूरी कर दी। जिला कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आठ अगस्त तक 80 प्रतिशत धान की रोपनी पूरी हो गई है। इस बार शारदीय सीजन में 56 हजार हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य रखा गया है। जून में 70 प्रतिशत व जुलाई में 50 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण अगस्त का पहला सप्ताह समाप्त होने के बावजूद शत प्रतिशत रोपनी नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...