कटिहार, सितम्बर 9 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव, बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और समय पर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के माध्यम से चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने 80 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष जांच शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर में अधिक संख्या में गर्भवती महिलाओं की जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ दिया जाता है।उन्होंने यह भी पढ़ें- प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मातृ ...