बागेश्वर, अप्रैल 5 -- जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास और एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 80 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर भास्कर दास ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ताइक्वांडो न केवल एक खेल है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम भी है। वहीं जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.