देहरादून, सितम्बर 15 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक जैसी तस्वीरें बनाने का ट्रेंड खूब चल रहा है। लोग अपनी तस्वीरों को पुराना लुक देकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी शौक को अब साइबर ठगों ने ठगी का नया हथियार बना लिया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर ठग व्हाट्सएप और सामान्य टेक्स्ट मैसेज के जरिए लोगों को 80 के दशक की फोटो बनाने का झांसा दे रहे हैं। इसके लिए मैसेज के साथ फर्जी लिंक भेजा जा रहा है। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल का पूरा एक्सेस और निजी जानकारी ठगों तक पहुंचने का खतरा है। इसके बाद साइबर अपराधी इस जानकारी का फायदा उठाकर पलक झपकते ही पीड़ितों के बैंक खाते खाली कर सकते हैं। साइबर कंट्रोल रूम में ऐसे मामलों की शिकायतें आने भी लगी हैं। यह भी पढ़ें- देहरादून बना देश में सबसे अधिक वेतन वाला शहर, राष्ट्रीय औसत से 3...