फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद, सरसमल। जिले में 26 अप्रैल को 80 केंद्रों पर एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 22,776 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा दो सत्रों में होगी, जिसमें पहला सत्र सुबह और दूसरा सत्र दोपहर बाद आयोजित किया जाएगा। सभी केंद्रों पर बिजली, बैठने, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि 24 अप्रैल तक सभी केंद्रों की आधारभूत ढांचा रिपोर्ट तय प्रारूप में जमा करें। यह भी पढ़ें- डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण परीक्षार्थियों की पहचान के लि...