झांसी, मई 16 -- झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में सुल्तानपुरा ओवरब्रिज पर कल (शुक्रवार) हुए हादसे में चाचा-भतीजे की मौत का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि शनिवार झांसी-कानपुर हाइवे फिर खून से लाल हो गया। पूंछ थाना क्षेत्र में मबूसा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में घुस गई। चश्मदीदों की मानें तो बाइक की स्पीड करीब 80 के आसपास थी। ट्रक सड़क किनारे खड़े था। तभी तेज आवाज हुई और चीख-पुकार मच गई। कुछ मिनटों में बाइक के परखचे उड़ गए। टक्कर के बाद बाइक सवार बहन-भाई दूर तक घिसटते चले गए। जिससे दोनों के सिरों में गंभीर चोंटे आई और वह खून से लथपथ हो गए। हादसे में दैगुवां निवासी ईशु (22) व उसकी शिवानी (25) की मौत हो गई। जैसे ही मौत के बाद पिता द़ृगपाल को लगी तो वह बेहोश हो गई। मां सुध-बुध खो बैठी। वहीं बहन-भाई पर मानो गम का पहाड़ टूट पड़ा हो। मृतक के...