नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- अगर वजन हाइट और उम्र से ज्यादा हो तो व्यक्ति ओवरवेट माना जाता है। ऐसे में फैट लॉस कोच ने 80 किलो से ज्यादा वजन वाले लोगों के लिए फिटनेस की शुरुआत करने के लिए सही वर्कआउट प्लान बताया है। किसी भी फिटनेस प्लान की शुरुआत करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में बिना सोचे-समझे कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने के बजाय सही तरीके और सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है। फिटनेस कोच का कहना है कि ज्यादा वजन वाले लोगों को वर्कआउट के दौरान जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि हर व्यक्ति का शरीर और फिटनेस लेवल अलग होता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही शारीरिक गतिविधियां चुननी चाहिए। इंस्टाग्राम पर फैट लॉस कोच डॉ. हसनैन रिजवी ने वजन के मुताबिक वर्कआउट प्लान कस्टमाइज करने का तरीका बताया है।वॉकिंग और जॉगिंग कोच कहते हैं कि जो भी तुम्हारा ...