अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के लिए छापामार कार्रवाई के करने के दौरान 80 किलो खोया और पनीर नष्ट कराया है। इसी के साथ 35 किलो काजू और 120 किलो खजूर जप्त किया गया है। जिले की विभिन्न दुकानों से 27 नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। विभाग ने बताया प्रतिष्ठान बेस्ट इंडियन ड्राई फ्रूट्स चौक से 35 किग्रा काजू व खजूर 120 किग्रा जब्त किया गया है। मिनी महल बेकर्स एवं कन्फेक्फ्शनरी से केक का नमूना संग्रहीत किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सघन प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.