जौनपुर, मई 30 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान टीम। करीब एक सप्ताह तक तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद गुरुवार देर रात मौसम ने करवट ले लिया। शुक्रवार भोर में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। करीब एक घंटे की बारिश जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया, करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से बिजली के कई खंभे और पेड़ गिर गए। इसकी वजह से तार टूट गए और पेड़ गिरे। इससे कई जगह की बिजली आपूर्ति चार से छह घंटे तक प्रभावित रही। इसकी वजह से तापमान में भी गिरवट दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- आंधी ने फिर मचाई तबाही, खंभे और पेड़ उखड़े, बिजली आपूर्ति ठप गुरुवार देर रात में अचानक तेज हवा चलने लगी। भोर में करीब पांच बजे गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। सिकरारा क्षेत्र के शेरवां बाज...