8.72 लाख मिले तो बदले सीएचसी का ट्रांसफार्मर
हरदोई, जून 21 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। सीएचसी हरपालपुर में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने में बाधक बने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बिजली विभाग को 8.72 लाख रुपये की धनराशि चाहिए। सीएमओ ने इस स्टीमेट को शासन स्तर पर भेज दिया है। अब बिजली विभाग ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बजट का इन्तजार कर रहा है। करीब 15 महीने पहले सीएचसी हरपालपुर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से कराया गया था। कुछ महीने बाद यहां रखा ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। इसकी रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने बरामद कर लिया। यह ट्रांसफार्मर अस्पताल भवन बनाने वाली संस्था ने बिजली विभाग से नहीं लिया था। इस कारण जब इसे बदलने की जरूरत पड़ी तो बिजली विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए। बीते दिनों जिम्मेदारों ने एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा किया था ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.