नई दिल्ली, जुलाई 19 -- आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जिसने इंडियन सिनेमा के इतिहास में गैंगस्टर फिल्मों का पूरा खेल ही पलट दिया है। इस फिल्म की रेटिंग 8.4 है। ये कोई नॉर्मल मार-धाड़ वाली फिल्म नहीं है, बल्कि अपने हक, अपनी जमीन और एक पूरे इलाके के वजूद की लड़ाई है। इसमें नेताओं की गंदी पॉलिटिक्स और धोखेबाजी के बीच पिसी इस बस्ती की कहानी को दिखाया गया है।क्या है फिल्म का नाम? इस फिल्म का नाम 'वड़ा चेन्नई' है। साल 2018 में आई डायरेक्टर वेत्री मारन की इस फिल्म में धनुष ने कमाल की एक्टिंग की है। इस फिल्म की कहानी अंबू (धनुष) के इर्द गिर्द घूमती है, जो कैरम का तगड़ा खिलाड़ी है और बस एक सरकारी नौकरी पाकर शांति से जीना चाहता है। लेकिन नॉर्थ चेन्नई के अपने अलग ही कायदे-कानून हैं। यहां सालों पहले 'राजन' (अमीर) नाम का एक रॉबिनहुड टाइप ...