नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- अमेजन प्राइम वीडियो पर एक ऐसी सीरीज आई थी जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। इस सीरीज पर आरोप लगा था कि इसने जिस शहर के नाम पर कहानी रची, उसकी छवि खराब कर दी। उसे अपराध, माफिया और अवैध गतिविधियों से जोड़कर पेश किया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद बात अदालत तक पहुंच गई। यहां तक कि सीरीज पर रोक लगाने की मांग भी की गई थी। आपने इस सीरीज का नाम पहचाना?यहां कौन-सी सीरीज की बात हो रही है हम बात कर रहे हैं चर्चित क्राइम सीरीज 'मिर्जापुर' की। इस सीरीज ने रिलीज के बाद दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन इसपर मिर्जापुर शहर की छवि खराब करने के आरोप भी लगे थे।किसने फाइल की थी एफआईआर? दरअसल, मिर्जापुर के एक स्थानीय पत्रकार और एक निवासी की ओर से सीरीज के खिलाफ शिकायत की गई थी। आरोप लगाया गया था ...