8.31 करोड़ रुपये के कर्जदार हो गये 5879 उपभोक्ता
मेरठ, जून 9 -- मवाना विद्युत वितरण खंड की प्रगति रिपोर्ट लगातार खराब होने के बाद विभाग ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया है। विद्युत विभाग के आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र के 5879 उपभोक्ता विभाग के 8 करोड़ 31 लाख रुपये के कर्जदार हो गए है। राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण विभाग ने 15 जून से विशेष अभियान चलाकर बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। बिजली अफसरों के अनुसार लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है, जिससे राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है। बकाया बढ़ने के कारण मवाना विद्युत वितरण खंड की राजस्व प्रगति रिपोर्ट भी संतोषजनक नहीं मानी जा रही है। बकाया वसूली को लेकर विभागीय स्तर पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.