काशीपुर, जनवरी 22 -- काशीपुर, संवाददाता। कुंडा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 8.30 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार रात कुंडा थाना पुलिस के उपनिरीक्षक गणेश दत्त भट्ट पुलिस टीम के साथ ग्राम कुदईयोंवाला मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरियावाला की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों वापस मुड़कर भागने लगे, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम मोहम्मद शकील खान और यामीन निवासी वार्ड नंबर तीन, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से 8.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.