हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को एक से 19 साल तक के बच्चे और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारी कर ली गई हैं। सभी को पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि दस फरवरी को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई बोर्ड, अन्य बोर्ड और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साल से 19 वर्ष तक के बच्चे, किशोर और किशोरियों को पेट के कीड़ों को मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल का सेवन करवाया जाएगा। जनपद हाथरस में कुल 8.30 लाख बच्चों को दवा खिलाई जानी हैं। पहले दिन छूटे हुए बच्चों को 13 फरवरी को पुनः दवा का सेवन करवाया जाएगा। इसे लेकर सभी तैयारी कर ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.