बलरामपुर, मार्च 23 -- बलरामपुर। देवीपाटन मंडल में पहला महिला पीएसी वाहिनी मुख्यालय बनेगा। इससे आधी आबादी की सुरक्षा मजबूत होगी। चैत्र नवरात्र में महिला सशक्तीकरण को परवान चढ़ाने की पहल की गई है। सदर ब्लॉक के गिधरैंय्या गांव में 121 बीघे भूमि महिला पीएसी वाहिनी मुख्यालय निमार्ण के लिए चिन्हि्त कर ली गई है। अप्रैल से भूमि खरीद शुरू की दी जाएगी। भूमि खरीद पर 8.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भूमि खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला पीएसी वाहिनी मुख्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 22 मई 1997 को गोंडा से अलग होकर बलरामपुर जनपद बना। 28 वर्ष पहले अस्तित्व में आए बलरामपुर जिले को सब कुछ मिला, लेकिन पीएसी वाहिनी नहीं मिली। यह दर्द हमेशा जिले में उठता रहा। वर्ष 2024 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के इस दर्द को समझा। मुख्यमंत्री ने बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.