बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिए लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध पर डैंपनर निर्माण परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। करीब 8.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस तटबंध के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और विभाग ने निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की तैयारी कर लिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार कार्य शुरू होने के बाद इसे तीन माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के तहत तटबंध को मजबूत करने के साथ डैंपनर का निर्माण किया जाएगा, जिससे नदी के तेज बहाव व कटान पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। घाघरा नदी के किनारे बसे दर्जनों गांव हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि हर्रैया तहसील में स्थित घाघरा नदी के बायें तट पर स्थ...