नई दिल्ली, जनवरी 29 -- साउथ की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। साल 2018 में आई थी और अभी अमेजन प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। ट्रेंड इसलिए कर रही है क्योंकि इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है और हिंदी में इस फिल्म का रीमेक बन रहा है। खास बात ये है कि हिंदी रीमेक में सनी देओल लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यही कारण है कि आज हम आपको इस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं।फिल्म का नाम एम. पद्मकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का नाम 'जोसेफ' है। यह एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर की कहानी है जिसे उसकी बेमिसाल 'इन्वेस्टिगेशन स्किल्स' के लिए आज भी डिपार्टमेंट में याद किया जाता है। पुलिस से रिटायर होने के बाद जोसफ शराब के नशे में डूबा रहता है और अपनी पुरानी यादों के मलबे में जी रहा हाेता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक संदिग्ध एक्सीडेंट होता है और जोसेफ को वापस ...